AIIMSAIIMS
Share This Article

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सत्र के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए INI-CET 2027 परीक्षा की अधिसूचना जारी की है।

इसके माध्यम से एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम (6 वर्ष) और एमसीएच (6 वर्ष) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।

प्रवेश परीक्षा: 1 नवंबर 2026

इन संस्थानों में प्रवेश का अवसर

प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एम्स नई दिल्ली सहित अन्य एम्स, जेआईपीएमईआर पुडुचेरी, निमहंस बेंगलुरु, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ और एससीटीआईएमएसटी तिरुवनंतपुरम जैसे संस्थानों में प्रवेश मिलेगा।

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन, पात्रता और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए एम्स की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट AIIMS Exams⁠ पर जाएं।
www.aiimsexams.ac.in


Share This Article