रायपुर 7 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / AIIMS, Madurai has extended the last date for application to fill the posts of Superintending Engineer, Nursing Superintendent and Personal Assistant on deputation till January 22/ AIIMS मदुरै भर्ती 2026 , अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), मदुरै द्वारा अधीक्षण अभियंता, नर्सिंग अधीक्षक तथा निजी सहायक के पदों को प्रतिनियुक्ति आधार पर भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, संस्थान द्वारा इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया गया। है कि पूर्व में जारी विज्ञापन के आधार पर आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 22 जनवरी 2026 कर दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि रोजगार समाचार में 04-10 अक्टूबर 2025 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या AIIMS/मदुरै/NF/प्रतिनियुक्ति/2025, दिनांक 25/09/2025 के संदर्भ में, अधीक्षण अभियंता, नर्सिंग अधीक्षक तथा निजी सहायक के पदों को प्रतिनियुक्ति आधार पर भरने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे. अधिक जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट https://aiimsmadurai.edu.in देखें.
