Share This Article रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / एअर इंडिया ने अपने अगले चरण के बदलाव और विस्तार की कमान विमानन क्षेत्र के अनुभवी टेवोल्डे गेब्रेमारियम को सौंप दी है। कंपनी ने उन्हें नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है। वह कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। इथियोपियन एयरलाइंस को बनाया ग्लोबल ब्रांड गेब्रेमारियम इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के CEO रह चुके हैं। करीब 10 साल से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने एयरलाइन का तेजी से विस्तार किया और उसे अफ्रीका की सबसे बड़ी व सफल विमानन कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई। एअर इंडिया को ग्लोबल एयरलाइन बनाने का लक्ष्य नई जिम्मेदारी पर गेब्रेमारियम ने कहा कि एअर इंडिया के इतिहास के महत्वपूर्ण दौर में नेतृत्व करना सम्मान की बात है। उन्होंने कंपनी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इसे भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाने वाली वैश्विक एयरलाइन बनाने को बड़ा अवसर बताया। कैंपबेल विल्सन की जगह संभालेंगे कैंपबेल विल्सन ने अप्रैल 2026 में CEO और MD पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। वह 2022 में एअर इंडिया के CEO बने थे और निजीकरण के बाद एयरलाइन के बदलाव व विस्तार की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंडिगो की कमान भी विदेशी CEO के हाथ अब भारत की दो प्रमुख एयरलाइंस—एअर इंडिया और इंडिगो—की कमान विदेशी मूल के अधिकारियों के पास होगी। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब दोनों कंपनियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विस्तार और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। Share This Article Post navigation क्रेडिट कार्ड की बड़ी सौगात, PM SVANidhi के तहत 30 हजार की लिमिट और 50 दिन तक ब्याज मुक्त सुविधा Antibiotic की पहचान होगी आसान… पैक पर दिखेगी ‘ब्लू स्ट्रिप’