Share This Article रायपुर, 10 अक्टूबर 2026। Air Travel News : मध्य पूर्व में तनाव और विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने लगा है। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे पहले इंडिगो भी ईंधन शुल्क में वृद्धि कर चुकी है। नई दरें लागू होने से यात्रियों को टिकट बुक करते समय पहले से अधिक खर्च करना पड़ेगा। घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ेगा खर्च? एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में एकतरफा घरेलू यात्रा के लिए दूरी के आधार पर फ्यूल सरचार्ज तय किया गया है। 500 किलोमीटर तक: ₹400 501 से 1,000 किलोमीटर: ₹600 1,001 से 1,500 किलोमीटर: ₹850 1,500 किलोमीटर से अधिक: ₹1,200 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ा शुल्क एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय रूटों के लिए भी फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है। नॉर्थ अमेरिका: 215 डॉलर ऑस्ट्रेलिया: 210 डॉलर ब्रिटेन सहित यूरोप: 135 डॉलर वेस्ट एशिया और मध्य पूर्व: 55 डॉलर इंडिगो ने भी बढ़ाया फ्यूल चार्ज इंडिगो ने 6 अक्टूबर से नई बुकिंग पर संशोधित फ्यूल चार्ज लागू किया है। घरेलू उड़ानों में दूरी के अनुसार यह शुल्क ₹375 से ₹1,300 तक है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए रूट के आधार पर शुल्क निर्धारित किया गया है। यूरोप जाने वाली उड़ानों पर 10,000 रुपये तक फ्यूल चार्ज देना पड़ सकता है। क्यों महंगा हो रहा है हवाई सफर? एयरलाइंस के मुताबिक, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण विमान ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। ईंधन विमान कंपनियों के परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा है। बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज में संशोधन किया है। यात्रियों के लिए जरूरी बात: नई दरें संबंधित एयरलाइन की निर्धारित तारीख और समय के बाद की गई नई बुकिंग पर लागू होंगी। टिकट बुक करने से पहले लागू फ्यूल सरचार्ज जरूर जांच लें। Share This Article Post navigation भारतीय मूल की दक्षिणी अफ्रीकी वकील नवानेथम “नावी” पिल्लई को मिला…नोबेल शांति पुरस्कार Varanasi Air Show 2026 : 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी में एयर शो…नमो घाट पर तैयारियां तेज