the late Ambadatta Bhartiya Memorial Award ceremony
the late Ambadatta Bhartiya Memorial Award ceremony
Share This Article

रायपुर 1 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Preparations begin for the late Ambadatta Bhartiya Memorial Award ceremony/ अंबादत्त भारतीय सम्मान समारोह , मध्यप्रदेश के सीहोर में पहली बार जिला प्रेस क्लब का पत्रकार परिवार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिष्ठित स्व. अंबादत्त भारतीय स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन भी इसी दिन किया जाएगा।

संयुक्त रूप से होने वाले इन दोनों आयोजनों को लेकर रविवार को जिले के भैरूंदा स्थित रेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री रघुवर दयाल गोहिया ने आयोजन और स्व. अंबादत्त भारतीय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री राकेश राय की स्वीकृति से इस बार पत्रकार परिवार सम्मेलन तथा अंबादत्त भारतीय स्मृति सम्मान समारोह 2026 का संयुक्त आयोजन भव्य रूप से 22 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

बैठक में नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे और सभी ने एकजुटता के साथ समारोह में उपस्थित रहने और उसे सफल बनाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि जिला प्रेस क्लब में जिले के विभिन्न संगठनों से जुड़े लगभग सभी पत्रकार सदस्य हैं और यह मंच पत्रकारों की एकजुटता का प्रतीक है। सभी पत्रकारों से 22 मार्च को सीहोर पहुंचने की अपील की गई है।

संगठित रहने, मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और जिम्मेदारियों को निभाने पर जोर

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोज दीक्षित मामा ने अपने संबोधन में पत्रकारों को संगठित रहने, मर्यादित भाषा का प्रयोग करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की समझाइश दी। वहीं वरिष्ठ पत्रकार श्री ए आर शेख मुंशी ने भी पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए एकता और नैतिक मूल्यों पर बल दिया।
सभी पत्रकारों ने स्वर्गीय अंबादत्त भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।