Amit Shah inaugurated
Amit Shah inaugurated
Share This Article

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025 / ETrendingIndia / Amit Shah inaugurated the Deep Sea Fishing Boats and said that the prosperity of fishermen is the real cooperation / अमित शाह गहन सागरीय मत्स्य नौकाएं , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के मझगांव डॉक में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ‘गहन सागरीय मत्स्य नौकाओं’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उपस्थित थे।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का समुद्री मत्स्य क्षेत्र तेजी से आधुनिक हो रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि “आत्मनिर्भर भारत” के साथ “ब्लू इकोनॉमी” को सहकारिता के माध्यम से मजबूत किया जाए ताकि मेहनतकश मछुआरों को मुनाफे का असली लाभ मिले।

उन्होंने बताया कि फिलहाल दो ट्रॉलर दिए गए हैं, जो 25 दिन तक गहरे समुद्र में रहकर 20 टन तक मछलियां पकड़ सकते हैं। इन ट्रॉलरों में रहने, खाने-पीने और भंडारण की सुविधाएं भी हैं। आने वाले समय में ऐसे 14 और ट्रॉलर सहकारी समितियों को दिए जाएंगे।

शाह ने कहा कि अब मछुआरे मजदूर नहीं, बल्कि सहकारी ट्रॉलर के हिस्सेदार होंगे। मछली बेचने से मिलने वाला मुनाफा सीधे उनके घर पहुंचेगा। सरकार जल्द ही मछलियों की प्रोसेसिंग, चिलिंग सेंटर और एक्सपोर्ट की व्यवस्था भी सहकारी मॉडल पर शुरू करेगी।

उन्होंने बताया कि 2014-15 में भारत में 102 लाख टन मछली उत्पादन था, जो अब बढ़कर 195 लाख टन हो गया है। शाह ने कहा कि सहकारिता से गरीब मछुआरों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और यही असली राष्ट्र समृद्धि का मार्ग है।