Amit Shah in RaipurAmit Shah in Raipur
Share This Article

रायपुर, 3 नवंबर 2026। Amit Shah in Raipur : छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। अमित शाह ने पार्क परिसर में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

16 एकड़ में विकसित हुआ विकसित भारत संकल्प पार्क

लगभग 16 एकड़ क्षेत्र में विकसित इस पार्क में 2,500 से अधिक पीपल और 500 से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य नवा रायपुर को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। साथ ही शहर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विकसित भारत के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को चिरस्थायी बनाने और भावी पीढ़ियों तक राष्ट्र निर्माण का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया गया है। यह पार्क विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की परिकल्पना के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देगा।

‘People for Peepal’ अभियान से जुड़ेगी जनभागीदारी

नवा रायपुर में संचालित ‘People for Peepal’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जनआंदोलन का स्वरूप देना है। भारतीय संस्कृति में पीपल के वृक्ष के आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व को भी इस अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण से जोड़ा जा रहा है।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

लोकार्पण कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। विकसित भारत संकल्प पार्क को आधुनिक शहरी विकास और प्रकृति के बीच संतुलन का उदाहरण बनाने की दिशा में विकसित किया गया है। यह पार्क आने वाली पीढ़ियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।


Share This Article
Advertisement Carousel