Raipur Literature Festival - 2026
Raipur Literature Festival - 2026
Share This Article

रायपुर 26 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / “Raipur Literature Festival – 2026”: Launch of Pooja Agarwal’s poetry collection ‘Amma Ki Chai’ (Mother’s Tea)./ अम्मा की चाय विमोचन , नवा रायपुर स्थित ‘पुरखौती मुक्तांगन’ में आयोजित तीन दिवसीय “रायपुर साहित्य उत्सव-2026” के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती पूजा अग्रवाल के चतुर्थ काव्य संग्रह ‘अम्मा की चाय’ का गरिमामय विमोचन संपन्न हुआ।

उत्सव के ‘अनिरुद्ध नीरव मंडप’ में आयोजित कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। पुस्तक का विमोचन छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, न्यूज़ 18 इंडिया की वरिष्ठ पत्रकार व लोकप्रिय एंकर सुश्री रुबिका लियाकत और दैनिक जागरण के सुप्रसिद्ध स्तंभकार व वरिष्ठ पत्रकार श्री अनंत विजय के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री चितरंजन कर, IIIT नवा रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुशील त्रिवेदी, अरविंद मिश्रा,डॉ स्वर्णलता सराफ, स्मिता शर्मा, ऋषि गुप्ता,अशोक वैश्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, लेखक, विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार और प्रबुद्ध जन शामिल रहे।

‘अम्मा की चाय’ श्रीमती पूजा अग्रवाल का चौथा काव्य संग्रह है, जो उनकी परिपक्व होती काव्य दृष्टि और आम जनजीवन से जुड़ी संवेदनाओं का जीवंत दस्तावेज़ है। इससे पहले उनकी 3 किताबें काव्य मन का प्रकाश पुंज, कोशिशों की उड़ान और वीरा प्रकाशित हो चुकी है।

इस किताब में कृतज्ञता है, माँ का प्यार है, माँ के स्नेह की गर्माहट, अम्मा के हाथ की बनी चाय में घुले प्यार का अहसास है, माँ का त्याग है ममता है ,एक प्रेरणा है और जीवन के कुछ अन्य पहलू है।

अम्मा की चाय यह किताब अपने आप में एक भावनात्मक यात्रा है। यह छोटी- छोटी बातों में छिपी गहरी भावनाओं को उजागर करती है। यह किताब उन सभी के लिए है जो माँ की यादों को किसी ना किसी रूप में संजोकर रखना चाहते है।