The Future of Animation: S.S. Rajamouli's major statement on the animation industry... highlights the power of Indian mythology.
Animation Future
Share This Article

रायपुर, 02 जुलाई 2026/ The Future of Animation: S.S. Rajamouli’s major statement on the animation industry… highlights the power of Indian mythology.

Animation Future : फिल्मकार एस.एस. राजामौली का मानना है कि भारतीय पौराणिक कथाओं की विशाल और कल्पनाशील दुनिया को सबसे प्रभावशाली तरीके से एनीमेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।

उन्होंने आगामी एनिमेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के वर्क-इन-प्रोग्रेस प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि ‘बाहुबली’ की दुनिया में कई ऐसी कहानियां हैं जिन्हें एनीमेशन के जरिए और बेहतर ढंग से जीवंत किया जा सकता है।

राजामौली ने बताया कि फिल्म का निर्देशन पुरस्कार विजेता निर्देशक ईशान शुक्ला कर रहे हैं। फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसका पहला टीजर हाल ही में जारी किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह एनिमेटेड महागाथा वर्ष 2027 में रिलीज होगी।

‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ की शानदार सफलता के बाद अब ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के जरिए इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की कहानी को एनीमेशन के नए रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।