the BJP Government
the BJP Government
Share This Article

रायपुर 3 जून 2026/ ETrendingIndia / Gift from the BJP Government in Bengal: ₹3,000 Transferred to the Accounts of 2.8 Million Women / अन्नापूर्णा योजना सहायता – बंगाल की महिलाओं को भाजपा सरकार की जिस योजना का इंतजार था, आज शुभेंदु सरकार ने महिलाओं को उक्त योजना की सौगात दी है।

राज्य सरकार की तरफ से अन्नापूर्णा योजना के तहत 28 लाख से अधिक महिलाओं को 3000 की सहायता प्रदान की गई।

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि, अन्नापूर्णा योजना का शुभारंभ राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

लंबे समय से इस योजना का इंतजार किया जा रहा था। सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में महिला प्रभारी कार्यालय से योजना की शुरुआत की गई।

इसके तहत 28 लाख 25 हजार 769 सत्यापित महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में 3000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और छोटे स्तर पर स्वरोजगार या अन्य आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो महिलाएं भारत की नागरिक हैं और पश्चिम बंगाल में निवास करती हैं, वे इस योजना की पात्र होंगी।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि लाभार्थियों के चयन में सत्यापन प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि योजना के वितरण में भले कुछ देरी हो सकती है, लेकिन अपात्र लोगों को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।