Share This Article

रायपुर, 28 मार्च 2026/ ETrendingIndia / Didis leave by bus for inter-state tour: Will observe employment -oriented activities / अंतर्राज्यीय भ्रमण महिला समूह , उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल करते हुए जिला कबीरधाम में आयोजित अंतर्राज्यीय दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के तहत समूह की महिलाओं के बस को हरी झंडी दिखाकर मंडला, बिछिया और जबलपुर के लिए रवाना किया।

      उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और इस तरह के भ्रमण से उन्हें नए अवसरों की समझ मिलती है। 

   इस कार्यक्रम में लोहारा एवं कवर्धा विकासखंड से कुल 40 स्वसहायता समूह की दीदियां शामिल हो रही हैं। यह भ्रमण कार्यक्रम महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। 

भ्रमण के दौरान महिलाएं विभिन्न स्थानों पर संचालित रोजगारपरक गतिविधियों का अवलोकन करेंगी, उनके कार्यप्रणाली को समझेंगी तथा अपने अनुभवों को साझा करेंगी।