Share This Article नारायणपुर, 26 जून 2026/ Anti-Naxal Operation: Naxal treasure was hidden in the forests of Narayanpur…! Security forces recovered ₹24 lakh in cash and weapons. Anti Naxal Operation : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के थाना ओरछा और थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में चलाए गए सर्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की है। टेकला जंगल से मिला हथियारों का जखीरा पुलिस के अनुसार, थाना ओरछा क्षेत्र अंतर्गत टेकला जंगल-पहाड़ी में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के छिपाए गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया। बरामद सामग्री में इंसास रायफल, एसएलआर रायफल, .303 रायफल, 30-ओसी बंदूक, बीजीएल लॉन्चर, सिंगल शॉट बंदूक, बड़ी संख्या में मैगजीन, सैकड़ों जिंदा कारतूस, डेटोनेटर तथा संचार उपकरण शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे हथियार डंप को सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों का मानना है कि ये हथियार नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की तैयारी में थे। टोयामेटा जंगल से 24 लाख रुपये नकद बरामद इसी तरह थाना छोटेडोंगर क्षेत्र के टोयामेटा जंगल-पहाड़ी में चलाए गए एक अन्य सर्च अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई 24 लाख रुपये की नकद राशि बरामद की। नकदी को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जारी रहेगा सर्च अभियान नारायणपुर पुलिस ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य संसाधनों की तलाश जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास को और मजबूत किया जा सके। Share This Article Post navigation Bemetara ACB Action : बेमेतरा में ACB का बड़ा एक्शन…! 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रधान आरक्षक…थाने में मचा हड़कंप Bhilai Steel Plant : करोड़ों के स्क्रैप चोरी कांड के बाद बड़ा एक्शन…! भिलाई CISF डीआईजी बदले गए…चंदन कुमार झा संभालेंगे कमान