Archives Exhibition: Rare historical documents to be displayed in Raipur! A special exhibition will be held at the Mahant Ghasidas Museum from June 8 to 12.
Share This Article

रायपुर, 07 जून 2026/ Archives Exhibition: Rare historical documents to be displayed in Raipur! A special exhibition will be held at the Mahant Ghasidas Museum from June 8 to 12.

Archives Exhibition : अगर आपको इतिहास, पुरानी धरोहरों और दुर्लभ दस्तावेजों में रुचि है, तो रायपुर में आयोजित होने वाला यह खास कार्यक्रम आपके लिए बेहद खास हो सकता है। अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह के मौके पर राजधानी में दुर्लभ ऐतिहासिक अभिलेखों और दस्तावेजों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जहां लोग इतिहास को करीब से महसूस कर सकेंगे।

संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह के अवसर पर 8 से 12 जून 2026 तक राजधानी रायपुर में विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय स्थित आर्ट गैलरी में होगा।

प्रदर्शनी में नीति, नियम और शासन से जुड़े दुर्लभ ऐतिहासिक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के छायाचित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। इन दस्तावेजों के माध्यम से प्रदेश और देश के प्रशासनिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक इतिहास की महत्वपूर्ण झलक देखने को मिलेगी।

प्रदर्शनी का समय

यह विशेष प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और इतिहास प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।

9 जून को होगा विशेष व्याख्यान

अंतर्राष्ट्रीय अभिलेखागार सप्ताह के अंतर्गत 9 जून 2026 को “न्याय के लिए अभिलेखागार, अधिकार, स्मृति और भविष्य” विषय पर विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली के विशेषज्ञ श्री दीपक और भुवनेश्वर (ओडिशा) के विशेषज्ञ श्री सत्यनारायण मिश्र अपने विचार साझा करेंगे। विशेषज्ञ अभिलेखों के संरक्षण, ऐतिहासिक दस्तावेजों की उपयोगिता और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए खास मौका

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और अभिलेख संरक्षण में रुचि रखने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों और अभिलेखागारों के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, रायपुर ने आम नागरिकों से इस विशेष प्रदर्शनी में शामिल होने की अपील की है।