RaipurRaipur
Share This Article

रायपुर, 18 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रायपुर में प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राजधानी में 25 लाख से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए।

जनभागीदारी के इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

25 लाख से ज्यादा दीयों से रोशन हुई राजधानी

छत्तीसगढ़ क्लब चौक से लेकर भगत सिंह चौक, घड़ी चौक, शारदा चौक, गौरव पथ, शंकर नगर और तेलीबांधा तालाब तक सड़कों के दोनों ओर नागरिकों ने दीप जलाए। मुख्यमंत्री साय ने कई स्थानों पर रुककर लोगों के साथ दीप प्रज्वलित किए।

‘आशीर्वाद का दीया’ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

आयोजन में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और स्वयंसेवकों कीy भागीदारी रही। 25 लाख से अधिक दीये जलाए जाने पर कार्यक्रम को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला।

CM साय ने बताया सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रसेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी के संकल्प का प्रतीक है।

17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने रायपुर जिला प्रशासन की ‘प्रोजेक्ट अक्षरा’ पहल भी शुरू की। इसके तहत बच्चों और युवाओं को स्क्रीन टाइम कम करने और पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ने की आदत कल्पनाशक्ति, विचार क्षमता और व्यक्तित्व विकास में मदद करती है।


Share This Article