Asian Games 2026Asian Games 2026
Share This Article

 रायपुर , 01अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 124 रन के बड़े अंतर से हराया। अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया। भारत ने बनाए 169 रन निशिन में खेले गए सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया।


भारत की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने महज 21 गेंदों में 38 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।


45 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की टीम 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की पारी भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह लडख़ड़ा गई। पूरी टीम महज 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के 6 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके।


भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और भारत ने मुकाबला 124 रन से अपने नाम कर लिया।


अब फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने-सामने भारत की इस बड़ी जीत के साथ एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तय हो गई है। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब दोनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी।


Share This Article