Attack: Iran is openly carrying out attacks on commercial vessels; a threat looms over global energy security: Marco RubioAttack
Share This Article

Attack : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान पर वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने और खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को तबाह करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाएं क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।

भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर भी चिंता

जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद रुबियो ने कहा कि ईरान के निशाने पर ऐसे व्यापारिक जहाज भी हैं, जिनमें भारतीय नाविक सवार हैं। इन जहाजों के जरिए कई देशों तक तेल और प्राकृतिक गैस पहुंचाई जाती है। ऐसे हमलों से अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन और वैश्विक व्यापार प्रभावित हो सकता है।

होर्मुज और बाब-अल-मंदेब पर बढ़ा खतरा

रुबियो के मुताबिक, ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सेना को लगातार कार्रवाई करनी पड़ रही है। अब बाब-अल-मंदेब क्षेत्र में भी खतरे की स्थिति है।

कूटनीति से समाधान की उम्मीद

रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Attack) की प्राथमिकता बातचीत के जरिए विवाद सुलझाना है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला है। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर भी जोर दिया।


Share This Article
Advertisement Carousel