रायपुर 5 जून 2026/ ETrendingIndia / “Team Prahari Campaign: Illegal Carts and Kiosks Removed from Vijay Nagar Chowk and Sheetla Talab Area of Avanti Vihar, Traffic Made Smooth ” अवैध ठेले गुमटी हटाए – टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत आज पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 अंतर्गत विजय नगर चौक और शीतला तालाब क्षेत्र में नागरिकों को सुगम आवागमन देने अभियान चलाकर अवैध ठेलों और गुमटियों को सड़क से हटाने की बड़ी कार्यवाही की.
यह कार्रवाई यातायात पुलिस ,नगर निवेश उड़न दस्ता और नगर निवेश विभाग टीम ने मिलकर की.
जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब, उप अभियंता श्री रविप्रभात साहू, श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में की गयी.
अभियान के अंतर्गत मार्ग को कब्जामुक्त करवाकर नागरिकों को यातायात जाम की समस्या से मुक्ति दिलाई गई.
12 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाकर जुर्माना लगाया गया
12 अवैध ठेलों, गुमटियों को हटाकर और सम्बंधितों पर भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देकर जुर्माना लगाया गया.
