Share This Article रायपुर, 1 नवंबर 2026। Avanti Vihar Raipur : शहर में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। अवंति विहार कॉलोनी की कैनाल लिंकिंग रोड के किनारे ट्रैक्टर से कचरा डालते पकड़े जाने पर निगम की टीम ने ठेकेदार सोनू साहू पर तत्काल 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की सख्त चेतावनी दी। मौके पर पकड़ा गया ट्रैक्टर, तत्काल कार्रवाई नगर निगम जोन क्रमांक-9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक-32 में निरीक्षण के दौरान ट्रैक्टर से सड़क किनारे कचरा डालते हुए ठेकेदार सोनू साहू को देखा। टीम ने तत्काल इसकी जानकारी जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव को दी। जनशिकायत का त्वरित निराकरण जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ 2,000 रुपये की जुर्माना कार्रवाई की गई। साथ ही उसे भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने की चेतावनी दी गई। इस कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी हितेन्द्र यादव और स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी मौजूद रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। Share This Article Post navigation CG Media Insurance 2026 : मीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना – सुझाव आमंत्रित छत्तीसगढ़ में संपत्ति की रजिस्ट्री पर बड़ी राहत… 500 रुपए में हो रहा पंजीयन