Avatar FranchiseAvatar Franchise
Share This Article

रायपुर, 28 नवंबर 2026। Avatar Franchise : हॉलीवुड फिल्म निर्देशक जेम्स कैमरून की मशहूर साइंस-फिक्शन फ्रेंचाइजी ‘अवतार’ के भविष्य को लेकर अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। डिज्नी ने आधिकारिक तौर पर Avatar 4 और Avatar 5 को अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज सूची में शामिल कर लिया है। इससे लंबे समय से फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों को लेकर बनी अनिश्चितता पर विराम लग गया है।

2029 में रिलीज होगी Avatar 4

हाल ही में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित डिज्नी के अपफ्रंट प्रेजेंटेशन के दौरान कंपनी ने अपनी आगामी फिल्मों की सूची जारी की। इसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म Avatar 3 के साथ Avatar 4 को भी शामिल किया गया है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, Avatar 4 को 21 दिसंबर 2029 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। वहीं, फ्रेंचाइजी की पांचवीं और आखिरी कड़ी Avatar 5 की रिलीज तारीख 19 दिसंबर 2031 निर्धारित की गई है।

Avatar: Fire and Ash के बाद बनी थी अनिश्चितता

साल 2025 में रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के बाद फ्रेंचाइजी की अगली फिल्मों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई थी। फिल्म के भविष्य और आगे की कहानियों को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि, अब दोनों फिल्मों की रिलीज तारीखों की पुष्टि होने से प्रशंसकों को राहत मिली है।

पिछली फिल्म ने कमाए थे 13,680 करोड़ रुपये

पिछले साल रिलीज हुई ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने दुनियाभर में करीब 13,680 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, यह कमाई फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों के मुकाबले कम रही।

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने करीब 26,810 करोड़ रुपये और पहली ‘अवतार’ फिल्म ने लगभग 21,260 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

कम बजट में अगली फिल्में बनाने की तैयारी

जेम्स कैमरून पहले भी संकेत दे चुके हैं कि वह भविष्य की किस्तों को कम बजट में बनाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं। इसके बावजूद डिज्नी की ओर से Avatar 4 और Avatar 5 की रिलीज तारीखों को आधिकारिक शेड्यूल में शामिल किया जाना इस बात का संकेत है कि फ्रेंचाइजी आगे भी जारी रहेगी।


Share This Article
Advertisement Carousel