Share This Article रायपुर, 30 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा होने की आशंका से हड़कंप मच गया। बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ घाटी के ऊपर अचानक लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। सूचना मिलते ही भारतीय सेना, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। दोपहर 1:14 बजे भरी थी उड़ान उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने बद्रीनाथ से दोपहर करीब 1:14 बजे उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के ऊपर पहुंचने के बाद उसका संपर्क टूट गया। ट्रैकिंग सिस्टम से भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई। पायलट समेत छह लोग थे सवार हेलीकॉप्टर में कैप्टन हिमांशु के अलावा पांच यात्री प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एच.एस. नटराज सवार थे। पूरे बेड़े की उड़ानों पर रोक मुख्यमंत्री धामी ने चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना मिलने की बात कही है। उन्होंने घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एहतियातन कंपनी के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानें रोक दी गई हैं। सभी छह लोगों की तलाश जारी है। Share This Article Post navigation उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड…चारों धाम बर्फ की सफेद चादर से ढके; कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट बद्रीनाथ धाम के पास पहाड़ी पर भीषण आग…! 2 किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें