Share This Article

रायपुर 20 मई 2026/ ETrendingIndia / Fame India Magazine Survey: Balod Collector Mrs Divya Umesh Mishra in the Best District Magistrates of the country / बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा , देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने देश के टॉप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है।

     इस राष्ट्रीय सर्वे से बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े मानकों पर जमीनी स्तर से मिले शानदार जनमत के आधार पर सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेट का प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को सभी उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.