National Health Mission in Balodabazar-Bhatapara
National Health Mission in Balodabazar-Bhatapara
Share This Article

रायपुर 18 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Contract recruitment under National Health Mission in Balodabazar-Bhatapara: Last date of application is 28 February / बलौदाबाजार NHM संविदा भर्ती , बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन्न रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती कार्यालय आयुक्त सह मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नवा रायपुर (अटल नगर) के पत्र के परिपालन में की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार -भाटापारा द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आवेदन केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) के पते पर भेजना होगा।

विज्ञापन से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश नियम शर्तें एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला बलौदाबाजार, भाटापारा के विभागीय वेबसाइट www.balodabazar.gov.in अथवा कार्यालयीन सूचना पोर्टल पर अवलोकन किया जा सकता है.