Share This Article

रायपुर, 26 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / Bastar Commissioner met the rehabilitated members of the Rehabilitation Center in Bijapur: Training is being provided to make them self-reliant./ बस्तर आयुक्त पुनर्वास निरीक्षण , कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को आड़ावाल स्थित पुनर्वास केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बीजापुर जिले के 30 पुनर्वासित सदस्यों को दी जा रही आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण का जायजा लिया और कहा कि मुख्यधारा में शामिल हुए इन पुनर्वासित सदस्यों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए उन्हें हुनरमंद बनाने के लिए ठोस और सार्थक प्रयास किए जाएं।

इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित युवाओं से रूबरू होकर उनकी रूचि एवं जरुरतों के संबंध में चर्चा की. कमिश्नर ने पुनर्वास केन्द्र में अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वासित युवाओं को कौशल विकास, आजीविका संवर्धन के साथ ही मनो- सामाजिक परामर्श से जोड़ने हेतु सकारात्मक पहल किया जाए।

बस्तर आयुक्त पुनर्वास निरीक्षण , उन्होंने कहा कि समाज की मुख्यधारा में लौटे इन युवाओं को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। कमिश्नर ने पुनर्वासित सदस्यों को पात्रता के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने सहित उन्हें आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड की उपलब्धता के साथ ही बैंक खाता खुलवाने को कहा।

उन्होंने पुनर्वासित युवाओं को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़कर शिक्षित एवं जागरूक करने पर बल दिया। कमिश्नर ने उक्त पुनर्वासित युवाओं को परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के लिए अवसर देने कहा और इन्हें सांस्कृतिक – शैक्षणिक भ्रमण करवाने के निर्देश दिए।