Multapi
Multapi
Share This Article

रायपुर, दिसम्बर 23, 2025 / ETrendingIndia / Not Multai, now call it ‘Multapi’ sir… Betul gets the gift of a medical college / बैतूल मेडिकल कॉलेज उद्घाटन , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे पी नड्डा ने बैतूलवासियों को मेडिकल कॉलेज की मंगलवार को अभूतपूर्व सौगात दी। उन्होंने 383 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मुलताई का नाम ‘मूलतापी’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा की उपस्थिति में आज किए गए भूमि-पूजन और लोकार्पण से बैतूल की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से बैतूल एवं आस-पास के जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

प्रधानमंत्री के प्रयासों से दूरस्थ अंचलों में भी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से अब गरीब और आम व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी है।

केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा बैतूल में पीपीपी मोड पर बनने वाले देश के पहले मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

श्री नडडा ने कहा कि आज 1 लाख 81 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से जच्चा-बच्चा को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

आज देश में सभी के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आयुष्मान योजना का लाभ ही नहीं दिया जा रहा है बल्कि टीकाकरण के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के जीवन की रक्षा के लिए 12 प्रकार के टीके कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पांच वर्ष के बच्चे की मृत्यु दर में भारत में कमी आई है। आरोग्य मंदिर के माध्यम से डेंटल हेल्थ, मेंटल हेल्थ हाईपर टेंशन, डाइबिटीज, कैंसर रोकने का काम बहुत तीव्र गति से चला है।

भारत सरकार ने हाईपरटेंशन के मरीजों को स्क्रीन किया है। 40 करोड़ लोगों को जानने का प्रयास किया है कि इनको हाई ब्लडप्रेशर है या नहीं है।

महिलाओं में कैंसर में साढ़े 8 करोड़ स्क्रीनिंग हुई है। ब्रेस्ट कैंसर में साड़े 15 करोड़ की स्क्रीनिंग हुई 75 हजार 500 बहनों का इलाज शुरू हो गया है।

दुनिया से टीबी उन्मूलन की दिशा में देश में सबसे बेहतर कार्य हुआ है। भारत में 21 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि दुनिया मात्र 12 प्रतिशत की कमी आई।

बैतूल मेडिकल कॉलेज उद्घाटन , देश के 62 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजनांतर्गत 5 लाख रूपये की सालाना मुफ्त चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिये गंभीर बीमारी के लिए हर वर्ष 5 लाख रूपये के इलाज की व्यवस्था की है।

20 वी शताब्दी के अंत तक एक ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस दिल्ली में था। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी वाजपेयी ने तत्कालीन समय में 6 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस (एम्स) खोले। अब यह 23 हो गए हैं।

वर्ष 2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे। आज यह संख्या बढ़कर 821 हो गई है।

रीवा में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक के लिए 138 करोड़ और जबलपुर में 141 करोड़ ग्वालियर में 131 करोड़ रूपये दिए हैं। गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज ईंदौर के लिए 191 करोड़ रूपये दिए हैं। उज्जैन के मेडिकल कॉलेज के लिए 700 करोड़ रूपये दिए गए है। 14 नए मेडिकल कॉलेज के ए्प्रुवल मिले हैं। मप्र में 5 मेडिकल कॉलेज थे अब 33 हो गए हैं। आने वाले समय में 50 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज होंगे। मेडिकल कॉलेजों में 850 नए मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 1 हजार 20 करोड़ रूपये दिए गए हैं। उसी तरीके से 850 पीजी सीटें 10 मेडिकल कॉलेज में 702 करोड़ रूपये दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के 2 बड़े शहरों- भोपाल और इंदौर को मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल चुकी है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के कर कमलों से देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि-पूजन किया गया है। इससे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों को लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।

इसी तरह राज्य सरकार ने पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना (पीकेसी) के माध्यम से सालों से लंबित विवाद को सुलझाया है। इससे राजस्थान और उत्तरी मध्यप्रदेश और मालवांचल को सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। महाराष्ट्र के साथ मिलकर ताप्ती मैया के लिए भी 70 हजार करोड़ की बड़ी योजना बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैतूल में गुड़ का कलस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कडाई वुडन कलस्टर से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी वृहद स्तर पर इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माही उद्योग क्षेत्र मुलताई में इंडस्ट्रीयल कलस्टर और कोषमी ओद्योगिक ईकाई द्वितीय चरण बनाने की घोषणा की।