Share This Article भागलपुर और अहमदाबाद के बीच रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे 26 अगस्त से नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इससे बिहार और गुजरात के बीच यात्रा आसान होगी और दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी ईस्टर्न रेलवे के मुताबिक, 19423/19424 अहमदाबाद-भागलपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस को नियमित सेवा के रूप में चलाया जाएगा। यह ट्रेन पहले चल रही 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल की जगह नियमित ट्रेन के रूप में संचालित होगी। यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा भागलपुर को ‘भारत की सिल्क सिटी’ के नाम से जाना जाता है और यह बिहार का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। नई ट्रेन से भागलपुर की अहमदाबाद जैसे बड़े औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र से सीधी रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बिहार से गुजरात का सफर होगा आसान नई अमृत भारत एक्सप्रेस से बिहार के यात्रियों को गुजरात आने-जाने के लिए एक और सुविधाजनक रेल विकल्प मिलेगा। इससे यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच रेल संपर्क भी मजबूत होगा। Share This Article Post navigation भारत-चीन सीमा वार्ता में बड़ा फोकस…, LAC पर शांति, सीमांकन की दिशा में बढ़ेंगे कदम भारत में खाद की कमी नहीं होगी…! रूस ने बढ़ाई सप्लाई, किसानों को बड़ी राहत