India-France Summit in Mumbai
India-France Summit in Mumbai
Share This Article

रायपुर 17 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / India-France Summit in Mumbai: The partnership between the two countries is now a “Special Global Strategic Partnership” / भारत फ्रांस शिखर वार्ता , प्रधानमंत्री Narendra Modi ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया।

उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के रिश्ते बेहद खास और मजबूत हैं। दोनों देशों ने अपनी साझेदारी को अब “स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” का रूप दिया है, जो वैश्विक स्थिरता और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण होगी।

ऐसा हेलीकॉप्टर जो माउंट एवरेस्ट की ऊँचाइयों पर उड़ान भर सकेगा

भारत में हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का उद्घाटन किया गया। दोनों देश मिलकर ऐसा हेलीकॉप्टर बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊँचाइयों पर उड़ान भर सकेगा और उसे दुनिया भर में निर्यात भी किया जाएगा। यह रक्षा क्षेत्र में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है।

फ्री ट्रेड समझौते से व्यापार को नई गति

हाल ही में भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए बड़े फ्री ट्रेड समझौते से भारत-फ्रांस व्यापार को नई गति मिलेगी। डबल टैक्स से राहत संबंधी समझौते से निवेश और कारोबार आसान होगा।

इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर फोकस

“इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन” की शुरुआत की गई। AI, बायोटेक, क्रिटिकल मिनरल्स और एयरोनॉटिक्स में नए सेंटर स्थापित होंगे। स्टार्ट-अप, MSME, छात्रों और शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।

वैश्विक मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण

दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों, बहुपक्षवाद और वैश्विक संस्थाओं में सुधार के पक्षधर हैं। यूक्रेन, पश्चिम एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति प्रयासों तथा आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर सहमति जताई गई।

सांस्कृतिक सहयोग

फ्रांस में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र खोला जाएगा। लोथल के नेशनल मेरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में भी फ्रांस सहयोग करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-फ्रांस साझेदारी भविष्य निर्माण की मजबूत नींव है।