रायपुर 5 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / India is discussing agricultural cooperation with Nepal and Maldives./ भारत नेपाल मालदीव कृषि सहयोग , केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में नेपाल और मालदीव के कृषि मंत्रियों से भेंट कर कृषि क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
उन्नत बीज और कृषि अनुसंधान पर जोर
भारत सरकार ने नेपाल को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), पूसा में हो रहे आधुनिक कृषि अनुसंधान का लाभ नेपाल और मालदीव को देने पर सहमति बनी।
लाइवस्टॉक और मृदा स्वास्थ्य पर सहयोग
बैठक में पशुपालन (लाइवस्टॉक), मृदा स्वास्थ्य सुधार और एग्रो-क्लाइमेटिक परिस्थितियों के अनुसार खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और अनुभव साझा करने पर सहमति जताई गई।
भारत–नेपाल कृषि समझौते का विस्तार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच पहले से कृषि अनुसंधान पर समझौता ज्ञापन मौजूद है, जिसके तहत सहयोग जारी है। इसे और व्यापक बनाने पर दोनों देशों ने सहमति व्यक्त की।
मालदीव की विशेष परिस्थितियां
मालदीव की विशिष्ट जलवायु को ध्यान में रखते हुए उन्नत बीज, मृदा सुधार, प्रशिक्षण और अनुसंधान में भारत के सहयोग पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
