India-Pakistan-t20
India-Pakistan-t20
Share This Article

ETrendingIndia /रायपुर 15 फरवरी 2026/

कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए भारत-पाकिस्तान बहुप्रतीक्षित टी – 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 176 रनों के लक्ष्य का शानदार बचाव करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला एकतरफा साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने “बूम-बूम” अंदाज़ में जीत का बिगुल बजा दिया।

पहले बल्लेबाजी में भारत का दम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर जबरदस्त 175 रन बनाए।

Ishan Kishan ने मात्र 40 गेंदों में 77 रन (10 चौके, 3 छक्के) की जो विस्फोटक पारी खेली, उसने तय कर दिया कि भारत न केवल मनोवैज्ञानिक रूप से बल्कि खेल, प्रतिभा और जबरदस्त खेल कौशल की दृष्टि से बेहद आगे हैं. Suryakumar Yadav ने भी 32 रन जोड़े। अंत में टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान की धड़ाधड़ गिरती विकेटें

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत से दबाव में दिखी। Jasprit Bumrah और Hardik Pandya ने शुरुआती झटके दिए। Kuldeep Yadav और Axar Patel ने मध्यक्रम तोड़ दिया।

12 ओवर में ही 78 रन पर 6 विकेट गिर गए. पाकिस्तान सभी दस विकेट खोकर मात्र 113 रन बना पाया और उसे 61 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।

विश्व कप में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा कायम

टी 20 विश्व कप इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा और मजबूत किया। अब तक खेले गए 9 मुकाबलों में भारत ने 8 जीत दर्ज की हैं, जबकि पाकिस्तान को केवल एक बार सफलता मिली है।

टी ट्वेंटी में भारत की यह लगातार ग्यारहवीं विजय है । भारत के कप्तान श्री सूर्यकुमार यादव ने इस जीत का श्रेय सभी भारतीय खिलाड़ियों और टीम वर्क को दिया.

दर्शकों का जोश और जश्न

स्टेडियम में भारतीय दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जीत के बाद पूरे मैदान में तिरंगा लहराया और “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे।

भारत ने मैच ही नहीं, दिल भी जीत लिया

इस शानदार जीत ने साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में टीम इंडिया का दबदबा कायम है।

भारत पाकिस्तान टी20 जीत