Share This Article रायपुर 29 अगस्त 2025 / ETrendingIndia / Sri Lanka is an important partner in the ‘Neighbourhood First’ policy and ‘Vision SAGAR’: High-level delegation of India-Sri Lanka Parliamentary Friendship Association arrives on a study tour to India / भारत-श्रीलंका संसदीय मैत्री संघ , लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के 24 सदस्यीय शिष्टमंडल से संसद भवन मे औपचारिक भेंट की। इस शिष्टमंडल का नेतृत्व श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंका-भारत संसदीय मैत्री संघ के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने किया। श्री बिरला ने कहा कि “भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध रहे हैं। यह संबंध आज एक मजबूत बहुआयामी साझेदारी में बदल चुके हैं। भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति और ‘विजन सागर’ में श्रीलंका का विशेष महत्व है. उन्होंने रामायण और बौद्ध पर्यटन सर्किटों के विकास, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क को द्विपक्षीय संबंधों की सुदृढ़ता का आधार बताया। श्रीलंका के स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री तथा श्रीलंकाई प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष डॉ. नलिन्दा जयतिस्सा ने श्रीलंका में आर्थिक संकट के दौरान प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में सहायता के लिए भारत को धन्यवाद दिया । उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत की भूमिका की सराहना की । दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, संचार और धार्मिक पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी कई समझौते किए हैं। श्रीलंका प्रतिनिधिमंडल 26 से 30 अगस्त 2025 तक भारत के दौरे पर है। इसमें 20 संसद सदस्य और 4 संसदीय स्टाफ शामिल हैं। Share This Article Post navigation 60 हजार करोड़ रुपए की ITI उन्नयन और कौशल विकास हेतु उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने की राष्ट्रीय योजना : केंद्र, राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने कौशल और उद्यमिता पर संयुक्त प्रयास का संकल्प लिया कपास पर 11 % आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई , वस्त्र-परिधान मूल्य श्रृंखला में रोजगार को बनाए रखने में अहम भूमिका