Share This Article रायपुर 14 दिसंबर 2025 / ETrendingIndia / Indian Railways’ first hydrogen train to be on track soon / भारतीय रेलवे हाइड्रोजन ट्रेन , भारतीय रेलवे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रेलवे अपनी पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस परियोजना के तहत हरियाणा के जींद जिले में हाइड्रोजन उत्पादन और आपूर्ति के लिए विशेष प्लांट बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स और भारतीय रेलवे की जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन ब्रॉड गेज पर चलने वाली दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल होगी। इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें दो ड्राइविंग पावर कार और आठ यात्री कोच शामिल रहेंगे। हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण- मुक्त होगी, क्योंकि इसमें डीजल या पेट्रोल की जगह हाइड्रोजन फ्यूल का उपयोग किया जाएगा। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। रेलवे का लक्ष्य है कि इस तकनीक के जरिए कम दूरी और गैर -विद्युतीकृत रूट्स पर स्वच्छ और किफायती रेल सेवा उपलब्ध कराई जाए। भारतीय रेलवे आने वाले समय में ऐसी और हाइड्रोजन ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है, जिससे देश का रेल नेटवर्क और अधिक हरित व आधुनिक बन सके। Share This Article Post navigation पर्यटकों का स्वर्ग छत्तीसगढ़, पर्यटन नीति भी तैयार, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, होम स्टे पॉलिसी स्वीकृत, राम वन गमन पथ का विकास बारनवापारा अभ्यारण्य में इंफ्लुएंसर्स का जमावड़ा : हरेली ईको रिसॉर्ट में यूट्यूबर्स मीट,पर्यटन महोत्सव की धूम