Indian Air Force
Indian Air Force
Share This Article

रायपुर 19 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Indian Air Force invites applications for recruitment of Airmen (Group ‘Y’ Medical Assistants) / भारतीय वायुसेना एयरमैन भर्ती , भारतीय वायुसेना ने एयरमैन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती इंटेक 01/2027 ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट के लिए की गई है। इसके तहत योग्य अविवाहित एवं विवाहित पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है।
सामान्य उम्मीदवारों ( अविवाहित) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 (भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान और अंग्रेजी) निर्धारित की गई है। इन उम्मीदवारों का जन्म 01 जनवरी 2006 से 01 जनवरी 2010 के बीच (दोनों तिथियां सम्मिलित) होना चाहिए।

वहीं फार्मासिस्ट उम्मीदवारों के लिए बीएससी (फार्मेसी) या डिप्लोमा इन फार्मेसी आवश्यक है। अविवाहित फार्मासिस्ट उम्मीदवारों का जन्म 01 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2008 के बीच तथा विवाहित फार्मासिस्ट उम्मीदवारों का जन्म 01 जनवरी 2003 से 01 जनवरी 2006 के बीच होना चाहिए।

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट
https://www.iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए इस सम्बन्ध में आधिकारिक विज्ञापन में दिए गए क्यूआर कोड को भी स्कैन किया जा सकता है।