Share This Article रायपुर, 18 सितंबर 2026 / ETrendingIndia / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव के निर्देश पर भाटापारा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान 17 सितंबर को चलाया गया। जिसमें भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 14 ट्रेनों में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 316 मामलों को दर्ज कर 2,49,275 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया। बिना टिकट 202 यात्री पकड़ाए किलाबंदी टिकट चेकिंग में बिना टिकट यात्रा करने वाले 202 यात्री पकड़े गए, जिससे 1,89,800/- राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 71 यात्रियों से 50775/- रूपये राजस्व प्राप्त हुआ. अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 41 यात्रियों से 4700/- रूपये, 02 अनाधिकृत वेंडर से 4000/- रुपए राजस्व प्राप्त हुआ । Share This Article Post navigation CG PWD में ई-टेंडरिंग का नया दौर, 1 अक्टूबर से GePNIC पर होगी पूरी प्रक्रिया, ठेकेदारों के लिए बदले नियम प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना : ड्रोन सर्वे से बदली तस्वीर… ग्राम कुर्रा के मोतीलाल परिवार को मिला भू-अधिकार का दस्तावेज