रायपुर 16 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Physical Research Laboratory Recruitment for 20 Technical Assistants and Technicians Posts, Last Date is 31 October / भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला भर्ती , अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL), जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) के अंतर्गत कार्यरत है, ने तकनीकी सहायक (Technical Assistant) और तकनीशियन-बी (Technician-B) पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
इस भर्ती के तहत कुल 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 (रात 12 बजे तक) निर्धारित है।
🔹 पदों का विवरण निम्नानुसार है :-
तकनीकी सहायक के तहत सिविल इंजीनियरिंग 2 पद, . मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 02 पद,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – 02 पद,कंप्यूटर साइंस/आईटी – 03 पद और इलेक्ट्रॉनिक्स – 01 पद शामिल हैं.
तकनीशियन-बी (Technician-B के तहत . फिटर – 01 पद,टर्नर – 02 पद, मशीनिस्ट – 01 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 02 पद, इलेक्ट्रिशियन – 02 पद,प्लंबर – 01 पद, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग – 01 पद शामिल
इच्छुक अभ्यर्थी PRL की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prl.res.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
