रायपुर 31 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Odisha’s Bhitarkanika National Park has become a destination for Himalayan visitors / भितरकनिका में प्रवासी पक्षी , सर्दी के मौसम के साथ ही ओडिशा के केंद्रापाड़ा जिले स्थित भितरकनिका नेशनल पार्क में हिमालयी क्षेत्रों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों की संख्या में दुर्लभ और आकर्षक पक्षी यहां के शांत, दलदली और जलसमृद्ध वातावरण में पहुंच रहे हैं, जिससे पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव विशेषज्ञों में खासा उत्साह है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सर्दी बढ़ने के साथ हिमालय और उत्तर भारत के ठंडे इलाकों से प्रवासी पक्षी अपेक्षाकृत गर्म और सुरक्षित स्थानों की ओर रुख करते हैं। भितरकनिका का मैंग्रोव वन, विस्तृत जलाशय और प्रचुर भोजन इन्हें अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। इसी कारण यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों के लिए प्रमुख आश्रय स्थल बन गया है।
भितरकनिका में प्रवासी पक्षी , इस वर्ष भी सताभाया, हाबीलखाती, एककुला और रायतापाटिया जैसे इलाकों में स्थित जलस्रोतों के आसपास बड़ी संख्या में पक्षी देखे गए हैं।
इन क्षेत्रों में लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में पक्षियों का बसेरा फैला हुआ है। यहां आने वाली प्रमुख प्रजातियों में ब्राह्मणी डक, पिनटेल, गोडविट, सैंडपाइपर और अन्य जलपक्षी शामिल हैं।
