रायपुर 25 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Banaras Hindu University, Varanasi invites applications for teaching posts on direct recruitment basis / BHU Teaching Recruitment 2026 , काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले विद्यालय शिक्षण पदों के लिए भारतीय नागरिकों से निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।
BHU Teaching Recruitment 2026 , निर्दिष्ट योग्यता और अनुभव रखने वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन पत्र, योग्यता संबंधी विवरण और अन्य निर्देशों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट: http://www.bhu.ac.in/rac पर जाकर अवलोकन और आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने, की अंतिम तिथिः 05 जनवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक है. डाउनलोड किया गया आवेदन पत्र संलग्नकों सहित 10 जनवरी 2026 तक या उससे पहले कुलसचिव (चयन एवं आंकलन प्रकोष्ठ), होल्कर हाउस, बीएचयू, वाराणसी-221005 कार्यालय में जमा किया जाना चाहिए।
