Share This Article ETrendingIndia रायपुर/ (under ground improvement mission for urban areas) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भू-जल संवर्धन मिशन (शहरी) का शुभारंभ किया। इस महत्वाकांक्षी मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के सभी शहरी क्षेत्रों में भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर मिशन मोड में काम होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायकगण, महापौर, जल विशेषज्ञ और भारत के “वाटरमैन” श्री राजेन्द्र सिंह शामिल हुए। जल संरक्षण पर केंद्रित कार्यशाला में विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने विचार साझा किए। सूरत नगर निगम की टीम ने वर्षा जल संचयन के सफल प्रयासों का अनुभव भी साझा किया। मुख्यमंत्री साय ने इसे जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर बताया और ‘मोर गांव मोर पानी’ जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उप मुख्यमंत्री साव ने सुझाव दिया कि जल संरक्षण को स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ा जाए। Share This Article Post navigation अवैध खनिज परिवहन पर सूरजपुर जिले में बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ को मिली अमृत स्टेशनों की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन