रायपुर, 06 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Bihan Yojana: From the village to Delhi, the fragrance of catering by ‘Lakhpati Didi’ Lata Sahu spreads…. / बिहान योजना लखपति दीदी , कभी सीमित आय और रोज़मर्रा की जरूरतों के संघर्ष से जूझने वाली कबीरधाम जिले के ग्राम सेमो की लता साहू आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति बदली, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान के साथ जीवन जीने की नई राह भी बनाई।
महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद लता साहू में बचत की आदत विकसित हुई और समूह के माध्यम से उन्हें आजीविका ऋण का अवसर मिला। इस सहायता का सही उपयोग करते हुए उन्होंने टेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआत भले ही छोटे स्तर से हुई हो, लेकिन मेहनत, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य ने उनके व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ाया।
बिहान योजना लखपति दीदी , परिणामस्वरूप उनकी आय में निरंतर वृद्धि हुई और वे आज गर्व से “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जाती हैं।
लता साहू की सफलता आज अनेक ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। वे कहती हैं कि बिहान योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का विश्वास दिया और समूह की ताकत ने आगे बढ़ने का हौसला। उनकी इस प्रेरक उपलब्धि के लिए उन्हें 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा, जो न केवल उनके लिए बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव का विषय है।
