Bihar electionsBihar elections
Bihar elections
Share This Article

रायपुर 13 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / Bihar elections: Random selection of EVM-VVPAT for the first phase completed / बिहार चुनाव ईवीएम चयन , भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देश पर बिहार में आम चुनाव के पहले चरण की तैयारी के तहत ईवीएम और वीवीपैट का रैंडम चयन (प्रथम रैंडमाइजेशन) पूरा कर लिया गया है। यह प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2025 को राज्य के सभी 18 जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की देखरेख में संपन्न हुई।

यह चयन ईवीएम प्रबंधन प्रणाली (ईएमएस) के माध्यम से किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस प्रक्रिया में कुल 54,311 बैलट यूनिट (BU), 54,311 कंट्रोल यूनिट (CU) और 58,123 वीवीपैट मशीनें रैंडम रूप से 121 विधानसभा क्षेत्रों के 45,336 मतदान केंद्रों को आवंटित की गईं।

बिहार चुनाव ईवीएम चयन , चयन के बाद निर्वाचन क्षेत्रवार ईवीएम और वीवीपैट की सूचियां सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला मुख्यालयों पर साझा की गईं। अब इन मशीनों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम में राजनीतिक दलों की मौजूदगी में सुरक्षित रखा जाएगा।

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होने के बाद, इन ईवीएम और वीवीपैट की अंतिम आवंटन सूची भी सभी प्रत्याशियों को उपलब्ध कराई जाएगी।