Share This Article रायपुर, 14 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / बिहार में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की नीलामी और निवेश को बढ़ावा देने के लिए 17 अगस्त 2026 को पटना में रोड शो और कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें निवेशकों और उद्योग जगत को बिहार की खनिज संपदा, नीलामी प्रक्रिया और निवेश की संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। 8वें चरण की नीलामी पर रहेगा फोकस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की 8वें चरण की नीलामी से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही ई-निविदा प्रणाली और नीलामी की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा। बिहार की खनिज संपदा और निवेश अवसर निवेशकों को बिहार में उपलब्ध महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों और उनके दोहन की संभावनाओं से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण एवं विकास न्यास से जुड़े विषयों पर भी कार्यशाला होगी। केंद्रीय मंत्री करेंगे अध्यक्षता बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री प्रमोद कुमार के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे करेंगे। Share This Article Post navigation Fake Gold Flake Cigarettes …! दुर्ग में 18 हजार सिगरेट जब्त अमेरिका का आरोप, भारत समेत 40 देशों ने चीन को टैरिफ से बचने में मदद की