Share This Article रायपुर, 02 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। उन्होंने इन्द्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा तैयार किए गए ‘बाघ रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर वन्यजीव संरक्षण, बाघों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। श्री कश्यप ने कहा कि जंगल और वन्यप्राणी हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इनका संरक्षण केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन मंत्री ने बीजापुर की समृद्ध जैव विविधता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदा और विविध वन्यजीवों से समृद्ध है। बीजापुर में शुरू होंगी इको-टूरिज्म गतिविधियां श्री कश्यप ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक बीजापुर जिले में इको-टूरिज्म गतिविधियां विधिवत रूप से शुरू की जाएंगी। बीजापुर प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और जैव विविधता से परिपूर्ण क्षेत्र है। युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर वन मंत्री ने कहा कि इको-टूरिज्म को स्थानीय समुदाय की सहभागिता से विकसित किया जाएगा। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। Share This Article Post navigation बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं का सम्मान … 51 लाख की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को प्रदान…मधु सिदार और गीता यादव को 11.12 – 11.12 लाख का विशेष सहायता पैकेज Surguja News : कुदरीडीह में कचरा बना कमाई का जरिया, 650 किलो बिक्री योग्य कचरे की हुई बिक्री