Share This Article रायपुर, 20 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित कोनी में बने बिलासा ताल में आकर्षक नवनिर्मित वुडन ब्रिज (लकड़ी का पुल) से पर्यटन स्थल की सुंदरता और आकर्षण में काफी वृद्धि हुई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने 24.38 लाख रुपए की लागत से तैयार इस वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया। इस आकर्षक ब्रिज से बिलासा ताल की सुंदरता बढ़ी है। यह ब्रिज पर्यटकों और शहरवासियों के लिए नया आकर्षण बनेगा। प्राकृतिक वातावरण में घूमने का मिलेगा बेहतर अनुभव बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश और पर्यटन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वुडन ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से पर्यटकों को ताल परिसर में घूमने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा बढ़ने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय नागरिकों के लिए भी यह स्थान मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का बेहतर विकल्प बनेगा। Share This Article Post navigation ‘स्रोत महोत्सव 2026’ : नदी बचेगी तो जल बचेगा… और जल बचेगा तो जीवन बचेगा – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विश्व फोटोग्राफी दिवस : तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी – दृश्य संवाद 2026 का शुभारंभ …तस्वीरों में उतरा छत्तीसगढ़