Bilaspur Airport
Bilaspur Airport
Share This Article

रायपुर, 6 फरवरी 2026 / ETrendingIndia / Bilaspur Airport receives approval for all-weather operations./ बिलासपुर एयरपोर्ट ऑल वेदर , भारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR श्रेणी से उन्नत कर 3C-ऑल वेदर ऑपरेशन (IFR) श्रेणी में शामिल करने की स्वीकृति दे दी है।

इस निर्णय को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है।

सभी मौसमों में विमान संचालन संभव

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्वीकृति के बाद अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर खराब मौसम में भी विमान सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हो सकेंगी। इससे यात्रियों को अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और सुविधाजनक हवाई सेवाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय हवाई संपर्क और मजबूत होगा।

व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा

ऑल वेदर ऑपरेशन की सुविधा से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

केंद्र सरकार के प्रति आभार

मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू के प्रति प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।