Share This Article रायपुर 1 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-in interview for part-time lecturer positions at Government Engineering College, Bilaspur. बिलासपुर इंजीनियरिंग कॉलेज लेक्चरर भर्ती , शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर (छ.ग.) में सत्र 2025-26 के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग में पार्ट-टाइम लेक्चरर (अतिथि व्याख्याता) की आवश्यकता है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम ₹56,100 प्रति माह (प्रति व्याख्यान ₹800/- की दर से) मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी 11 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे विभागाध्यक्ष माइनिंग इंजीनियरिंग कार्यालय में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक सेट सत्यापित फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। शैक्षणिक योग्यता एआईसीटीई (AICTE) के निर्धारित मानकों के अनुसार होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.gecbsp.ac.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation महिला सशक्तिकरण केन्द्र के एक संविदा पद के लिए 3 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर B.E./B.Tech कर रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति, मिलेगी हर माह ₹2000 की राशि : आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित