Blinkit Premises Sealed: Major action taken against Blinkit in Raipur…! Center sealed after finding deficiencies in parking and fire safetyBlinkit Premises Seal
Share This Article

रायपुर, 27 जून 2027/ Blinkit Premises Sealed: Major action taken against Blinkit in Raipur…! Center sealed after finding deficiencies in parking and fire safety

Blinkit Premises Seal : राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस Blinkit के परिसर को नगर निगम ने सीलबंद कर दिया है। कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश और निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

नगर निगम जोन-7 की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि परिसर में नियमानुसार पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। इसके अलावा अग्निशमन सुरक्षा मानकों में भी खामियां मिलीं और भवन में पूर्णता प्रमाणपत्र (Completion Certificate) के बिना व्यवसाय संचालन किया जा रहा था।

इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए नगर निगम जोन-7 की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए समता कॉलोनी स्थित Blinkit भवन को सीलबंद कर दिया।


Share This Article