Share This Article

रायपुर 1 जून / ETrendingIndia / India’s BRICS Presidency 2026: High-Level Dialogue on Advanced Livestock Technologies and Fodder Systems – BRICS पशुपालन संवाद 2026 , पशुधन क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने में भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता, 2026 एक और मील का पत्थर साबित हुआ क्योंकि भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में वर्चुअल मोड में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह के अंतर्गत उन्नत पशुधन प्रौद्योगिकी एवं चारा प्रणाली (एएलटी एंड एफएस) पर उच्च स्तरीय संवाद का आयोजन किया।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह , केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल; श्री नरेश पाल गंगवार, सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग , सुश्री वर्षा जोशी, डॉ. मीनेश शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड , खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सहायक महानिदेशक और पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य प्रभाग के निदेशक डॉ. थानवत तिएनसिन शामिल हुए।

इस संवाद में प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शोधकर्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

ब्राजील, चीन, इथियोपिया, इंडोनेशिया, रूस, यूएई और ईरान के विशेषज्ञों ने भी इस संवाद में हिस्सा लिया।

इस संवाद ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने एवं उन्नत पशुधन प्रौद्योगिकियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य किया.