Share This Article रायपुर, 11 अक्टूबर 2026 / ETrendingIndia / सीमा सुरक्षा बल (BSF) में विधि अधिकारी ग्रेड-II/उप कमांडेंट के 7 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन पदों पर प्रतिनियुक्ति, आमेलन या पुनर्नियोजन के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। पात्र अधिकारियों के पास विधि में स्नातक की डिग्री और निर्धारित कार्यानुभव होना आवश्यक है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर भेजने होंगे. आवेदन कैसे करें? इच्छुक एवं पात्र अधिकारियों के नाम संबंधित विभाग के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में भेजे जाएंगे। आवेदन के साथ पिछले 5 वर्षों की सत्यापित गोपनीय रिपोर्ट (APAR/ACR) और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदन भेजने का पता:उप महानिरीक्षक (कार्मिक),महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल,ब्लॉक नंबर-10, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड,नई दिल्ली-110003। अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन पहुंचना चाहिए। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 3-9 अक्टूबर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. 🌐 आधिकारिक वेबसाइट विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप के लिए BSF की आधिकारिक वेबसाइट देखे “सीमा सुरक्षा बल (BSF)” https://www.bsf.gov.in/home.html Share This Article Post navigation IGKV : बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक PhD Admission 2027 : NCCS पुणे में पीएचडी करने का मौका, 5 दिसंबर तक आवेदन