रायपुर 12 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / CBSE launches psycho-social counselling services for students: 24×7 toll-free helpline (1800-11-8004) and tele-counselling services available / CBSE मानसिक परामर्श सेवा , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने के लिए 6 जनवरी 2026 से वार्षिक मनो-सामाजिक परामर्श सेवाओं का पहला चरण शुरू कर दिया है। यह सेवा 1 जून 2026 तक जारी रहेगी।
बोर्ड के अनुसार, यह पहल 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन के साथ देने में छात्रों की मदद करेगी।
इस अंतर्गत 24×7 टोल-फ्री हेल्पलाइन (1800-11-8004) उपलब्ध कराई गई है, जहां छात्र हिंदी और अंग्रेजी में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक विद्यार्थियों और उनके पालकों को टेली-काउंसलिंग सेवा भी दी जाएगी, जिसमें 73 प्रशिक्षित विशेषज्ञ शामिल हैं।
सीबीएसई की वेबसाइट (www.cbse.gov.in) पर तनाव प्रबंधन और प्रभावी पढ़ाई से जुड़े डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराए गए हैं। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
