C-DAC
C-DAC
Share This Article

रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / C-DAC Recruitment for Scientific & Technical and Non-Technical Posts: Apply Online by 20 February / सी-डैक भर्ती 2026 , प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार ने विभिन्न वैज्ञानिक, तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैज्ञानिक एवं तकनीकी पद

इन पदों में परियोजना सहयोगी, परियोजना अभियंता/ परियोजना नेतृत्वकर्ता /मॉड्यूल नेतृत्वकर्ता,
परियोजना अभियंता/ परियोजना वितरण प्रबंधक/ प्रोग्राम मैनेजर/ ज्ञान सहभगी (नॉलेज पार्टनर), परियोजना सहायक और परियोजना तकनीशियन शामिल हैं।

उम्मीदवारों के पास बीई/बीटेक, एमई/एमटेक, एमएससी, पीएचडी या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों के लिए अनुभव भी आवश्यक है।

गैर-तकनीकी पद

परियोजना सहायता स्टाफ, परियोजना अधिकारी और कार्य सहयोगी के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए स्नातक, एलएलबी/एलएलएम/सीए/सीएस/सीएमए या अन्य संबंधित योग्यता निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति भारत के विभिन्न केंद्रों में की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। विस्तृत विज्ञापन और आवेदन के लिए www.cdac.in के करियर पृष्ठ का अवलोकन किया जा सकता है.