सीडीएस वेलिंगटन दौरा
सीडीएस वेलिंगटन दौरा
Share This Article

रायपुर / ETrendingIndia / Chief of Defence Staff visits Defence Services Staff College, Wellington / सीडीएस वेलिंगटन दौरा , भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल (सीडीएस) अनिल चौहान ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा किया।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों के सफल अभियानों के दौरान तीनों सेनाओं के शानदार तालमेल के महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया।

उन्होंने तीनों सेनाओं के एकीकरण और संयुक्तता की अनिवार्यता, क्षमता विकास, आत्मनिर्भरता और सेना में किए जा रहे परिवर्तनकारी बदलावों पर जोर दिया।

डीएसएससी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने सीडीएस को कॉलेज में जारी प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।

कॉलेज में इस समय 45-सप्ताह का 81वाँ स्टाफ कोर्स चल रहा है। मौजूदा पाठ्यक्रम में 500 छात्र अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 35 मित्र देशों के 45 छात्र शामिल हैं।