रायपुर13 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Census 2027 in Sarangarh- Bilaigarh district: 15 Technical Assistants and 1 Multi-Tasking Staff (MTS) will be recruited through agency / जनगणना 2027 भर्ती सारंगढ़ , सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) के कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी कार्यालय द्वारा भारत की जनगणना-2027 के कार्य हेतु निविदा जारी की गई है। इसके तहत जिले की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों में 15 तकनीकी सहायक और 1 मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की नियुक्ति एजेंसी के माध्यम से की जाएगी।
यह नियुक्ति जनवरी 2026 से जून 2027 तक कुल 18 माह की अवधि के लिए होगी।
इच्छुक पंजीकृत फर्म, प्लेसमेंट एजेंसी, लेबर सप्लायर, ठेकेदार या पंजीकृत एनजीओ से GeM पोर्टल के माध्यम से निविदा दर आमंत्रित की गई हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
प्राप्त निविदाएं 26 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे खोली जाएंगी। निविदा की शर्तें, प्रारूप एवं अन्य विस्तृत जानकारी GeM पोर्टल, जिला वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in तथा जिला कार्यालय के सूचना पट्ट पर देखी जा सकती है।
